• Mon. Sep 21st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

UP-बिजनौर में डॉक्टर निरुपमा चौधरी को गोल्डन लायन्स क्लब ने स्ट्रांग वुमेन नेशन अवार्ड से किया सम्मानित

यूपी के बिजनौर की मशहूर व मारूफ डॉक्टर निरुपमा चौधरी क़ो गोल्डन लायनेस क्लब ने स्ट्रांग वुमेन नेशन अवार्ड से सम्मानित किया है।डॉक्टर निरुपमा चौधरी बिजनौर ज़िलें की प्रसूती रोग विशेषज्ञ होने के साथ साथ सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभाती है।
गोल्डन लायनेस क्लब के द्वारा चुना जाना निरुपमा चौधरी के लिए गर्व की बात है।डॉक्टर निरुपमा एक बेहद खुशमिजाज और शालीन लेडी डॉक्टर है।
बेहतरीन सर्जन होने के साथ साथ बिजनौर डॉक्टर ऐसोशियेशन की पहली महिला सचिव भी रह चुकी है।

आप जानी मानी डॉक्टर तो है,ही अगर यह कहा जाये की आप गरीबो की मसीहा भी है,तो गलत नहीं होगा।
केंसर जैसी गंभीर बीमारी के लिए भी डॉक्टर निरुपमा ने इस बीमारी की रोकथाम और इससे बचने के लिए बचाव कार्यक्रम चलाये है।
महिलाओ मे बाँझ पन जैसे गंभीर बीमारी क़ो लेकर भी डॉक्टर निरुपमा चौधरी ने बडा योगदान दिया है।इसी के मद्देनज़र रखते हुए बिजनौर मे पहला टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर खोला है।आपने उन महिलाओ की गोद भरने का बडा काम किया है,जिनकी शादी के बाद कई साल से गोद सुनी पड़ी थी।डॉक्टर निरुपमा चौधरी स्त्री रोग विशेषज्ञ होने के साथ साथ गीतकार और लेखिका भी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)