• Wed. Sep 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उतराखंड: राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एचएसबीएम की तीन खिलाड़ियों की चयन

ByAnkshree

Dec 17, 2025

होशियार सिंह बुद्धुमल जैन बालिका इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं ने शहर का नाम रोशन किया है.। उनका चयन 69वीं राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीनों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय की खिलाड़ी अंबिका महाराष्ट्र के कोकमठाणा में 24 से 28 दिसंबर तक आयोजित होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। समीक्षा वर्मा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 20 से 24 दिसंबर तक होने वाली अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।

रुचिका चौहान मध्य प्रदेश के जबलपुर में 23 से 28 दिसंबर तक होने वाली अंडर-19 आयु वर्ग की खो-खो में दम दिखाएंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा अग्रवाल ने बताया कि यह विद्यालय के लिए बड़े गौरव की बात है। उम्मीद है कि तीनों खिलाड़ी अपने साथ पदक लेकर लौटेंगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )