• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

कानपुर के पनकी में पति ने पत्नी का गला रेत कर की हत्या, पुलिस जाँच मे जुटी

Report By : Shariq Khan Kanpur (UP)

कानपुर के थाना पनकी अंतर्गत पनकी कटरा में नवरात्र के अंतिम दिन रामनौमी को एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर मौके भाग निकला। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेज हत्या के कारणों की तलाश शुरू कर हत्यारोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पनकी के पनकी कटरा निवासी शिवा अपनी पत्नी गुंजन गुप्ता के साथ रखता था।और आए दिन दोनो आपस में घरेलू कलह के चलते झगड़ा हुआ करता था।वही एसीपी तेज बहादुर ने बताया की एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी।की उसके मकान में एक किरायेदार के घर में कल से ताला बंद है। जिस पर पुलिस ने जाकर देख तो एक महिला गुंजन गुप्ता नाम की महिला का शव रक्त रंजिश पड़ा हुआ था।लोगो ने बताए की पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी है।

हत्या की सूचना पर मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच की जा रही है।और शाह को पोस्ट मार्टम के लिए भेज फरार पति की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिया है।वही पति द्वारा पत्नी की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)