दुर्घटना होने की सूचना पर जल्दी से जल्दी सहायता पहुंचाने के लिए एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियों की संख्या और पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ाई जाएगी। 20 प्रतिशत बढ़ेंगे कॉशन बोर्ड
एक्सप्रेसवे पर लगभग प्रत्येक 100 मीटर पर कॉशन बोर्ड होने का दावा किया जाता है। अब चालकों को अलर्ट करने के लिए एक्सप्रेसवे पर कॉशन बोर्ड की संख्या करीब 20 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी है। इसके अलावा अन्य ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर उनका समाधान किया जाएगा। 20 मिनट में पहुंचने का दावा
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिलने पर साधारण दिनों में क्विक रिस्पांस टीम 20 मिनट में पहुंचने का दावा करती है। हालांकि कोहरे के चलते यह वक्त बढ़ जाता है। जीरो प्वाइंट से 60 किमी तक जेवर टोल प्लाजा कार्यालय क्षेत्र में फिलहाल क्विक रिस्पांस व्हीकल की पांच टीमें तैनात हैं। इसके अलावा दो दमकल और तीन एंबुलेंस हैं। एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस को दो वाहन पेट्रोलिंग के लिए दिए हैं। अब इनमें इजाफा करने की तैयारी है जिससे हादसे के दौरान जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। रात 1 से तड़के 4 बजे तक चालकों को पिलाई जा रही है चाय
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर अनासमेंट कर वाहन चालकों को कोहरे के प्रति सचेत किया जा रहा है। साथ ही रात 1 बजे से तड़के 4 बजे के बीच वाहन चालकों को चाय भी पिलाई जा रही है

