• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: आईजीआई एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा

आईजीआई विमान संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार किया जाएगा। इसके तहत एयरसाइड क्षेत्र में टैक्सीवे ए, आर 6, आर 7 और उससे जुड़े इलाकों के पुनर्विकास का काम किया जाएगा। इससे उड़ानों की देरी में कमी आएगी और संचालन बेहतर होगा। इस परियोजना में पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को हटाकर नई उच्च गुणवत्ता वाली सतह तैयार की जाएगी।

इससे खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में भी विमान संचालन बाधित नहीं होगा और पायलटों को बेहतर गाइडेंस मिल सकेगी। टैक्सीवे किसी भी एयरपोर्ट की रीढ़ माने जाते हैं, जहां से विमान रनवे, टर्मिनल और पार्किंग बे के बीच आवाजाही करते हैं। प्रबंधन का कहना है कि टैक्सीवे की स्थिति बेहतर होने से विमान की टैक्सीिंग का समय कम होता है, जिससे उड़ानों की समयबद्धता में सुधार आता है। 

इस विकास कार्य का सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। बेहतर और मजबूत टैक्सीवे के कारण विमान तेजी से रनवे तक पहुंच सकेंगे, जिससे उड़ानों के टेकऑफ और लैंडिंग में लगने वाला समय घटेगा। व्यस्त समय के दौरान एयर ट्रैफिक का प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा, जिससे एयरपोर्ट की संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। वहीं, प्रबंधन ने यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक पहल शुरू की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )