• Wed. Mar 18th, 2026

नोएडा: चिल्ला एलिवेटेड रोड के डिजाइन को IIT की मंजूरी, मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

चिल्ला एलिवेटेड रोड से मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मार्च-2024 में जारी हुए टेंडर में निर्माण एजेंसी का चयन सेतु निगम ने किया था।

चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए तैयार की गई डिजाइन को भारतीय प्राद्यौगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इसका निर्माण कार्य तेज होने का रास्ता साफ हो गया है। अहम है कि करीब चार साल काम रुका रहने के बाद बाद नोएडा प्राधिकरण और सेतु निगम ने इसी वर्ष मार्च में चुनी गई एजेंसी से एलाइनमेंट के मुताबिक जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग्स (जीएडी) के आधार पर निर्माण शुरू कराया था।

एलिवेटेड रोड की पिलर के लिए पाइलिंग (बुनियाद) का काम शुरू कर परियोजना की ड्राइंग आईआईटी की मंजूरी के लिए भेजी गई थी। नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम सिविल विजय रावल ने बताया कि एलिवेटेड रोड की तैयार की गई डिजाइन को आईआईटी की मंजूरी मिल गई है। अब सेतु निगम स्वीकृत ड्राइंग प्राधिकरण में जमा करेगा। जिसके बाद काम शुरू होगा।


चिल्ला एलिवेटेड रोड से मयूर विहार फ्लाईओवर से महामाया फ्लाईओवर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। मार्च-2024 में जारी हुए टेंडर में निर्माण एजेंसी का चयन सेतु निगम ने किया था। निर्माण लागत को लेकर शासन की 50 प्रतिशत हिस्सेदारी पर 6 जून 2023 को हुई कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। एलिवेटेड रोड का निर्माण 787 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसमें आधी राशि यूपी सरकार देगी जबकि शेष राशि प्राधिकरण देगा। निर्माण के लिए टेंडर सेतु निगम करवाएगा जबकि निगरानी का प्रभार प्राधिकरण के पास रहेगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )