• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी में अधिकारियों और कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर देना होगा ब्यौरा…

Byadmin

Feb 22, 2024 #uttar pradesh
Report By : Rashid Arif Lucknow (up)

यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर अब सरकारी विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्यौरा सौपना होगा। अब चल- अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसकी शुरुवात भी हो चुकी है । लेकिन अभी बहुत से अधिकारियों ने अपना ब्यौरा नहीं दिया है ।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष को आदेश जारी कर अधिकारी और कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति को मानव सम्पदा पोर्टल पर अपलोड कराने के दिशा निर्देश दिए हैं अधिकारी और कर्मचारियों की चला चल संपत्ति का ब्यौरा 31- 12- 2023 तक देने के निर्देश दिए गए थे. मगर कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव सम्पदा पोर्टल पर नहीं दर्ज कराया है ऐसी सूरत में उन अधिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगा दी जाएगी।

मानव सम्पदा पोर्टल की निगरानी सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है। उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद मानव सम्पदा पोर्टल पर अधिकारी और कर्मचारियों को अपनी चल संपत्ति का ब्यौरा देना होगा जो अधिकारी या कर्मचारी ऐसा नहीं करता है तो उसकी पदोन्नति पर रोक लगा दी जाएगी हालांकि आदेश के बाद में भी अभी तक कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी चल अचल संपत्ति का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर नहीं दिया है जिसको लेकर उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव डॉक्टर देवेश चतुर्वेदी ने सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालय कार्यालयाध्यक्ष को दिशा निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द मानव सम्पदा पोर्टल पर सभी अधिकारी और कर्मचारियों की चल अचल संपत्ति का विवरण दर्ज किया जाए ऐसा न किए जाने की सूरत में अधिकारी और कर्मचारियों की पदोन्नति को पर रोक लगा दी जाएगी

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)