• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida: ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उ.प्र.) की मेरठ मंडल शाखा का उद्घाटन

ऑल जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (उ.प्र.) की मेरठ मंडल शाखा का उद्घाटन (हरेश उपाध्याय) नोएडा:- आज ऑल जर्नलिस्ट,वेलफेयर एसोसिएशन,उत्तर-प्रदेश के मेरठ मंडल की शाखा के कार्यालय का सेक्टर- 29 में,गंगा शापिंग काम्पलेक्स,नोएडा में विधिवत उद्घाटन किया गया।उक्त कार्यालय का उद्घाटन मेरठ मंडल के प्रभारी आशु गुप्ता”संपूर्ण आवाज” के संपादक एवं मेरठ मंडल के अध्यक्ष व दिल्ली प्रभारी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर बीजेपी के महानगर अध्यक्ष महेश चौहान व युगराज चौहान और पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, नोएडा महानगर भाजपा भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।इस मौके पर संगठन के वरिष्ठउपाध्यक्ष हरदेव शर्मा,मेरठ मंडल व प्रभारी आशु गुप्ता और मेरठ मंडल के उपाध्यक्ष पंकज शर्मा,एसके सिंह व मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता और मीडिया सलाहकार मुकेश चौधरी देवनाथ मिश्रा की गरिमामयी मौजूदगी रही। इस कार्यक्रम में,सभी पत्रकारों को फूल माला एवं पटके तथा बुकों से सम्मानित किया उपरोक्त कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार विनय जोशी व संदीप कुमार गर्ग,सीटू के अध्यक्ष गंगेश्वर शर्मा और राजेश कुमार गुप्ता,मंडल उपाध्यक्ष आकाश मौर्य व न्यूज़ 24 रेनू व तृप्ति और विक्रम सिंह,आर डी शर्मा,गगन और श्रीकांत, रमेश,जयंत,पत्रकार मोम राज तोमर,कंट्रोल इंडिया के संपादक मुकेश और देवमणि भी मौजूद रहे ।ज्ञातव्य हो कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों का कल्याण व उनकी समस्याओं का निवारण करना है।आशु गुप्ता ने बताया कि सभी पत्रकार बंधुओं के सहयोग व आशीर्वाद से आगे और भी आयोजन करेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )