• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

हिंडन एयरपोर्ट से अब उड़ान भरें देश के 8 शहरों के लिए, इंडिगो शुरू करने जा रही नई सेवा

Report By : ICN Network

गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस अब यहां से देश के 8 प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत करने जा रही है। इस फैसले से क्षेत्रवासियों को हवाई यात्रा में न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि समय और पैसे की भी बचत होगी।

सूत्रों के मुताबिक, जिन शहरों के लिए उड़ानें शुरू होंगी उनमें प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, पटना, लखनऊ, भोपाल, प्रयागराज, और गया जैसे स्थान शामिल हैं। इंडिगो की इन उड़ानों से हिंडन एयरपोर्ट की सक्रियता बढ़ेगी और यात्रियों को दिल्ली के व्यस्त हवाई अड्डों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि उड़ान सेवाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी और इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह कदम गाजियाबाद को हवाई नक्शे पर एक अहम स्थान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)