• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मुंबई में उबर और रैपिडो के खिलाफ मामला दर्ज, अवैध बाईक टैक्सी संचालन पर कार्रवाई

Report By : ICN Network

मुंबई में बिना अनुमति बाइक टैक्सी सेवाएं चलाने को लेकर उबर और रैपिडो जैसी कंपनियों पर शिकंजा कसता जा रहा है। मुंबई क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) ने दोनों कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के अनुसार, यह सेवाएं मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन कर रही थीं।

आरटीओ की टीम ने जांच के बाद पाया कि उबर और रैपिडो जैसे ऐप्स के जरिए प्राइवेट रजिस्ट्रेशन वाली बाइकों से व्यावसायिक सेवा दी जा रही है, जो नियमों के खिलाफ है। इस कार्रवाई के तहत कुछ बाइक चालकों पर भी जुर्माना लगाया गया है और कई बाइकें जब्त कर ली गई हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बिना व्यावसायिक परमिट के इस तरह की सेवाएं न केवल गैरकानूनी हैं बल्कि यात्री सुरक्षा के लिहाज से भी खतरा पैदा करती हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)