SPEL–3.0 के तहत छात्रों को भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे नए आपराधिक कानूनों की गहन जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही थाना कार्यालय के दैनिक कार्य, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, यातायात नियमों का पालन, साइबर सुरक्षा और महिला अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें पुलिसिंग की वास्तविक कार्यप्रणाली, जिम्मेदारियों और चुनौतियों से सीधे रूबरू कराना है यह कार्यक्रम विभिन्न थानों में पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार संचालित किया जा रहा है,


