• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: घायल बेसहारा पशुओं का होगा इलाज

नोएडा। घायल या बीमार बेसहारा पशुओं को एंबुलेंस इलाज का इलाज सेक्टर-94 एनिमल शेल्टर होम में होगा। नोएडा प्राधिकरण ने इस व्यवस्था के लिए तीन एनिमल एंबुलेंस उतारी हैं। इन एंबुलेंस में तैनात टीम घायल व बीमार पशु को शेल्टर में ले जाने के साथ मौके पर व रास्ते में इलाज देने में सक्षम होगी। तीनों एंबुलेंस के चालकों के नंबर भी प्राधिकरण ने जारी कर दिए हैं।

इन नंबर पर संपर्क कर कोई भी गोवंश व अन्य बेसहारा पशु को बीमार या घायल देखकर सूचना दे सकता है। यह नंबर एक्सप्रेसवे किनारे क्षेत्र के लिए 9818155415, पुराने शहर के लिए 9871835540 व अन्य जगहों के लिए 9971557527 होगा। प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि एंबुलेंस सेवा शुरू कर दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )