• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: पानी से भरी हौदी में डूबकर मासूम की मौत

इस बार पानी से भरी हाैदी मासूम के लिए जानलेवा साबित हुई। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला गोलचक्कर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में शुक्रवार को पानी से भरी हाैदी में गिरने से मासूम (4) की मौत हो गई। हादसे के वक्त मासूम फिरोज आलम उर्फ गोलू (4) बच्चों संग खेल रहा था। फिरोज के पिता मूलरूप से सीतापुर निवासी कामगार मुराजउद्दीन पर्थला गोलचक्कर के पास झुग्गी बस्ती में रहते हैं।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि जिस स्थान पर पानी से भरी हाैदी बनाई गई थी वहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को गोलू अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह झुग्गी के पास बनी पानी से भरी हाैदी के करीब पहुंच गया। खेलते समय उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे पानी में जा गिरा। घटना का पता चलते ही आसपास मौजूद लोगों ने बच्चे को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

सेक्टर-113 थाना पुलिस बच्चे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )