• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी: कालाबाजारी रोकने और प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के निर्देश दिए

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने घरेलू गैस आपूर्ति, कालाबाजारी रोकने और प्रवासी श्रमिकों को 5 किलो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने के निर्देश दिए।

उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों के प्रवासी श्रमिकों एवं असंगठित क्षेत्र के कामगारों की पहचान कर विशेष शिविरों के माध्यम से उन्हें पांच किलो के फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए कहा।

मुख्य सचिव ने कहा कि जिन क्षेत्रों तथा बहुमंजिला इमारतों में पीएनजी पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां के निवासियों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जाए। पाइपलाइन बिछाने से संबंधित लंबित एनओसी एवं स्वीकृतियों का त्वरित परीक्षण कर उसे शीघ्र जारी करने के निर्देश भी दिए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )