• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। पूर्व दिशा की अधिकांश नियमित ट्रेनों में लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं नहीं मिल रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी और नई दिल्ली से सुपौल के लिए (04072/04071) विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है।

आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी

आनंद विहार टर्मिनल से 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे रवाना होगी। वापसी में यह विशेष ट्रेन जोगबनी से 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24मई को छोड़कर) शाम साढ़े छह बजे चलेगी। इसमें एसी और स्लीपर कोच लगाए जाएंगे।

नई दिल्ली से यह विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक (21 मई से 25 मई तक छोड़कर) प्रतिदिन रात 9.35 बजे रवाना होगी। वापसी दिशा में 18 अप्रैल से 16 जुलाई तक (22 मई से 26 मई तक छोड़कर) सुबह 6.35 बजे चलेगी। इसमें एसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।

इन स्टेशनों से गुजरेगी : गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया, मानसी, सिमरीबख्तियारपुर व सहरसा में होगा।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )