• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

जापान में यूपी के निवेश की गूंज, ओसाका एक्सपो में दिखेगा औद्योगिक ताकत का जलवा

Report By : ICN Network

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ की टीम जापान के ओसाका में आयोजित होने जा रहे वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लेने जा रही है। यह एक्सपो 13 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं, निवेश नीतियों और संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

इस वैश्विक मंच के जरिए प्रदेश सरकार जापानी और अन्य विदेशी निवेशकों को यूपी में निवेश के लिए आकर्षित करना चाहती है। ‘इन्वेस्ट यूपी’ की टीम राज्य में विकसित हो रहे औद्योगिक गलियारों, लॉजिस्टिक हब और नीतिगत सुधारों की जानकारी भी साझा करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार ने हाल के वर्षों में निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया है, जिसका प्रभाव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखने लगा है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)