• Sun. Feb 1st, 2026

अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लडना लगभग तय, सोनिया के प्रतिनिधि बोले गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा

Report By : Rishabh Singh,ICN Network
अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है। गुरुवार को अमेठी पहुंचे सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा, ‘गांधी परिवार का सदस्य ही चुनाव लड़ेगा।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या राहुल लड़ेंगे? उन्होंने कहा कि सारी तैयारियां उनके ही लिए है। किसी दूसरे व्यक्ति के लिए नहीं। पार्टी के कार्यकर्ता यही चाहते हैं कि गांधी परिवार से ही कोई सदस्य अमेठी से चुनाव लड़े।’

गुरुवार को गांधी परिवार के नामांकन का काम देखने वाले वकील केसी कौशिक पहले रायबरेली और फिर अमेठी पहुंचे। ऐसे में कयास यह भी है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव लड़ सकती हैं।

यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के को-कोऑर्डिनेटर विकास अग्रहरि ने भी बुधवार रात सोशल मीडिया पर 3 मई को राहुल के नामांकन का पोस्टर पोस्ट किया।

अमेठी-रायबरेली सीट पर शुक्रवार 3 बजे तक नामांकन की आखिरी तारीख है। यानी, आज के कुछ घंटे और कल का दिन ही बचा है। लेकिन पार्टी चुप्पी साधे है। अब तक कोई ऐलान नहीं किया है।

अमेठी में कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने कहा- राहुल गांधी चुनाव लड़ेंगे। तैयारियां पूरी हो गई है। राहुल की ऐतिहासिक जीत होगी। अमेठी में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में हैं। रायबरेली से गांधी परिवार वकील केसी कौशिक और सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा अमेठी कांग्रेस कार्यालय पहुंचने का कार्यक्रम है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)