• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यमुना सिटी के सेक्टर-28 में एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम स्थापित होगानंबर

 उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला 21 फरवरी को यमुना सिटी के सेक्टर-28 में रखी जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शिलान्यास करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी फॉक्सकॉन और आईटी कंपनी एचसीएल का संयुक्त उपक्रम यहां स्थापित होगा। इस यूनिट के शुरू होने से भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम उठाएगा।

यमुना सिटी के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने वाली है। सेक्टर-28 में एचसीएल और फॉक्सकॉन का संयुक्त उपक्रम मैसर्स इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड (वामा सुंदरी) सेमीकंडक्टर यूनिट लगाएगा। कंपनी यहां 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यमुना प्राधिकरण पहले ही कंपनी को जमीन आवंटित कर चुका है। हाल ही में लखनऊ में मुख्यमंत्री ने कंपनी के अधिकारियों को आवंटन पत्र सौंपा था।
पुलिस अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया
यमुना सिटी के सेक्टर-28 में समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शिलान्यास स्थल का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की।
चार हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
यूपी सरकार ने एचसीएल और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम को 48 एकड़ जमीन आवंटित की है। कंपनी यहां 3706 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस परियोजना से लगभग चार हजार लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
उत्पादन क्षमता
कंपनी 2,40,000 यूनिट स्मॉल पैनल ड्राइवर आईसी और डिस्प्ले इंटीग्रेटेड सर्किट का निर्माण करेगी। इसके लिए प्रतिदिन लगभग 19,000 केवीए बिजली और 2000 एमएलडी पानी की आवश्यकता होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )