• Tue. Feb 3rd, 2026

कानपुर में BJP दक्षिण मंडल अध्यक्ष बदलें, दो पुराने अध्यक्षों को फिर मिला मौका

Report By : ICN Network
कानपुर में भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्रनाथ पांडेय ने जिला चुनाव अधिकारी कांता कर्दम की संस्तुति और जनप्रतिनिधियों से विचार विमर्श के बाद सोमवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने नई सूची जारी की। इस सूची में पांच ब्राह्मण, दो क्षत्रिय, दो दलित और तीन पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा, रोहित मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, पंकज गुप्ता, विनय सिंह परिहार, अशोक पाल, सुरेंद्र सोनकर, शत्रुघ्न सिंह, शिव प्रताप सोनी, ओपी त्रिवेदी, मनोज अवस्थी और रमेश चंद्र कुशवाहा को जिला प्रतिनिधि चुना गया।

यह बदलाव भाजपा की संगठनात्मक रणनीति का हिस्सा है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न वर्गों से समुचित प्रतिनिधित्व मिलने की उम्मीद है। उत्तर जिले के मंडल अध्यक्षों की नई सूची शाम तक जारी होने की संभावना है, इस बारे में जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय ने जानकारी दी

नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की सूची

किदवई नगर विधानसभा 

जूही मंडल में दीपू पासवान, निराला नगर में विनीत दुबे, किदवई नगर में दीपांकर मिश्रा और बर्रा में आनंद सिंह परिहार सभी को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

छावनी विधानसभा

छावनी मंडल में सुमित तिवारी और ओमपुरवा में सनी जायसवाल को लगातार दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। यह दोनों दस माह पूर्व पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। बाबूपुरवा में ओ पी आर्या को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया।

महाराजपुर विधानसभा

रामादेवी मंडल में अनीता सिंह परमार (महिला) को पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। हरजिंदर नगर में विवेक कुमार शुक्ला, जरौली में सुमित कश्यप, यशोदा नगर में संजय तिवारी और सरसौल ने लक्ष्मी नारायण निषाद को भी पहली बार मंडल अध्यक्ष बनाया गया। वहीं श्याम नगर मंडल को अभी होल्ड पर रखा गया है।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)