Report By : Ankit Srivastav (Lucknow UP)
Lucknow: यूपी एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आज बुधवार को आईएसआई के इनामी आतंकी फैजान को गिरफ़्तार कर लिया है। जो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। फैजान अलीगढ़ में ISIS मॉड्यूल तैयार कर रहा था। बता दें इसके पहले यूपी एटीएस फैजान के 8 साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनकी गिरफ्तारी के बाद से ही फैजान फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी रही थी।

ISIS के संपर्क में था फैजान
मिली जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान फैजान और उसका साथी अब्दुल समद ISIS के संपर्क में थे। इसके बाद दोनों भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हुए। दोनों ने आतंकी अबू बकर अल बगदादी का वीडियो देखा। जिसके बाद धीरे-धीरे दोनों ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों को सोशल मीडिया ग्रुप में जोड़ना शुरू किया और उनको बरगलाने लगे।
एटीएस ने किया था इनाम घोषित
बताते चले कि फैजान की गिरफ्तारी के लिए एटीएस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में एक आरोपी को एटीएस ने पुणे से भी गिरफ्तार हो चुका है।

