• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: नेताओं का आरोप पुलिस ने श्रमिकों से मिलने से रोका

समाजवादी पार्टी का 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज नोएडा डीएनडी पर पहुंचा। यह प्रतिनिधिमंडल श्रमिकों के प्रदर्शन में पीड़ित परिवारों से मिलने आया था। इसमें नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे, विधायक अतुल प्रधान, शाहिद मंजूर और कमाल अख्तर शामिल थे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें श्रमिकों से मिलने नहीं दे रही है।

एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से नोएडा में मजदूर बिगुल दस्ते ने बढ़ा दी थी सक्रियता
वेतन को लेकर नोएडा में हुए हिंसक श्रमिक प्रदर्शन को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसमें पता चला है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद से ही मजदूर बिगुल दस्ता नोएडा में सक्रिय हो गया था। इस संगठन से जुड़े लोगों का उदेश्य नोएडा में अशांति फैलाना था। पुलिस ने इस ग्रुप की सक्रियता से लेकर अन्य जानकारी एकत्र की है।28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसके बाद 31 मार्च से इस ग्रुप की सक्रियता नोएडा में बढ़ गई। 31 मार्च से 11 अप्रैल तक लगातार इस ग्रुप के लोगों ने मजदूरों के साथ बैठकें की और उन्हें आंदोलन को लेकर उकसाया। कई लोगों से अलग-अलग मुलाकात की। मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश रॉय, आदित्य आनंद समेत अन्य लोगों ने कई स्थानों पर भाषण दिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )