• Sun. Sep 27th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा ने 50 साल पूरे किए स्थापना दिवस पर प्राधिकरण में जश्न का माहौल

आज नोएडा शहर अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-6 में हवन-पूजन हुआ। इस मौके पर प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर केक काटा और शहर के विकास की यात्रा का स्मरण किया।

कार्यक्रम में नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल, ओएसडी क्रांति शेखर सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, और नोएडा एम्प्लॉयज एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी राजकुमार सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर खुशी व्यक्त की और शहर के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )