• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पीएम को भेजा पत्र

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर किसानों की चिंताओं को उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजा है। रविवार को सेक्टर-29 स्थित क्लब में आयोजित बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत और राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा, कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क में कटौती और अमेरिकी उत्पादों को भारतीय बाजार में अधिक पहुंच मिलने से किसानों की आय प्रभावित हो सकती है।

नेताओं ने कहा कि अमेरिका अपने किसानों को भारी सब्सिडी देता है, जिससे भारतीय किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा कठिन होगी। उन्होंने डेयरी, पोल्ट्री और अन्य कृषि क्षेत्रों पर संभावित प्रतिकूल प्रभाव की आशंका जताई। भाकियू ने सरकार से मांग की कि व्यापार वार्ता के दौरान किसानों, मछुआरों, डेयरी एवं पोल्ट्री क्षेत्र के हितों की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और एमएसपी व्यवस्था से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )