तेज रफ्तार वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही। इस वर्ष परिवहन विभाग की ओर से 1500 से अधिक वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। यह कार्रवाई यातायात पुलिस से मिली सिफारिश और परिवहन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई के बाद हुईं।
बीते वर्ष के मुकाबले में लाइसेंस निलंबन का यह आंकडा अधिक है। परिवहन विभाग की ओर से लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई का सिलसिला अभी भी जारी रहेगा। अधिकारियों की ओर से स्पष्ट रूप से यह चेतावनी दी गई है।बता दें सोशल मीडिया पर आए दिन तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होते हैं। यातायात पुलिस की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यातायात पुलिस से मिली सिफारिशों के बाद भी लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाती है.
ट्रैफिक के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई निलंबन की कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस के द्वारा लिखे गए पत्र पर परिवहन विभाग ने निलंबन की कार्रवाई की है बार-बार नियमों को तोड़ना और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों के लाईसेंस को निलबिंत किया गया है
डेढ़ से 3 महीने तक लाइसेंस निलबिंत होने पर नहीं चला पाएंगे वाहन 800 लाइसेंस ऐसे निलबिंत किए गए जो कि तेज रफ्तार से वाहन चलाते है

