• Thu. Oct 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: कई इलाकों में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 से 200 लोगों को उल्टी व बेचैनी

दिल्ली के कई इलाकों में कुट्टू का आटा खाने के बाद करीब 150 से 200 लोगों को उल्टी व बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेष यादव ने सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई है।

उत्तर पश्चिम जिला के विभिन्न इलाके में कुट्टू का आटा खाने के बाद सैकड़ों लोग बीमार हो गए। सभी को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लाया गया। जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार तड़के 6.10 बजे जहांगीरपुरी थाना पुलिस को बड़ी संख्या में लोगों के कुट्टू का आटा खाने के बाद बेचैनी की शिकायत किए जाने की सूचना मिली।सूचना पर पुलिस तुरंत बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंची। जहां पूछताछ करने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विशेष यादव ने बताया कि जहांगीरपुरी, महेंद्र पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से लगभग 150-200 लोग उल्टी की शिकायत लेकर आपातकालीन वार्ड में आए थे।उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की हालत स्थिर पाई गई। किसी को भी अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। किसी भी मामले की गंभीरता की सूचना नहीं है।

पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और निवासियों को बीट स्टाफ और जन संबोधन प्रणालियों के माध्यम से जागरूक कर रही है। मामले को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए खाद्य विभाग को भी सूचित कर दिया गया है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )