• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: बदहाल आपूर्ति के बीच शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया

बिजली कटौती ने शहरवासियों को रविवार का भी सुकून छीन लिया। कई सेक्टरों में छह से ज्यादा घंटे की कटौती ने घर पर समय काटना दुश्वार कर दिया। घरों में बार-बार हो रही ट्रिपिंग से एसी चालू नहीं हो सके। दोपहर का समय पंखे के भरोसे बिताना पड़ा। निगम के कंट्रोल रूम में उपभोक्ताओं ने शिकायत भी की लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।
नो पावर कट जोन होने के बाद भी शहर के हालात सुधर नहीं रहे हैं। बदहाल आपूर्ति के बीच शहरवासियों का जीना मुहाल हो गया है। घरों के लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं के घरों के इन्वर्टर तक फुंक रहे हैं। सेक्टर 22, 23, 5, बरौला, 71, 76, 49, 45, 62, 122, 134 समेत कई सेक्टरों में बिजली की समस्या बनी रही। उपभोक्ताओं को रविवार के दिन भी ट्रिपिंग और बिजली कटौती ने परेशान किया। शनिवार की रात में भी कई सेक्टरों में बिजली गुल रही। शिकायत करने के बाद भी निगम की टीम बिजली दुरुस्त करने नहीं पहुंची। सेक्टर- 22 के रहने वाले मुकुल त्यागी ने बताया कि बिजली की दिक्कत काफी दिनों से बनी हुई है रविवार को भी दोपहर के समय बिजली नहीं रही। सेक्टर 76 के रहने वाले नासिर खान ने बताया कि रात के समय बिजली गुल रहने से पंखे की हवा में रात बिताई।
शिकायतों का नहीं हो रहा निस्तारण : विद्युत निगम पर लगातार उपभोक्ता सुनवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि जब बिजली गुल होती है तो स्थानीय बिजलीघर से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है फिर भी आपूर्ति बहाल होने में समय लग रहा है। सेक्टर 49 के रहने वाले दीपक भाटी का कहना है कि दो दिन पहले बिजली गुल हुई तो बिजलीघर पर शिकायत दर्ज करानी चाही तो कॉल का जवाब नहीं दिया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )