• Sat. Sep 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: पिस्टल दिखाकर बुजुर्ग दंपती को धमकाने का आरोप

अल्फा-2 सेक्टर निवासी बुजुर्ग दंपती ने जैतपुर निवासी युवक पर घर में घुसकर पिस्टल के बल पर धमकाने, मारपीट, मोबाइल छीनने और तोड़फोड़ का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बीटा-2 कोतवाली पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित जयदेव शर्मा की शिकायत के अनुसार 10 मई 2026 की रात आरोपी युवक उनके घर पहुंचा। घर आते ही उसने परिवार के सदस्यों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान उसने उनकी पत्नी दीपा शर्मा के साथ भी दुर्व्यवहार किया और पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी ने दंपती के मोबाइल फोन छीन लिए। इसके बाद पिस्टल निकालकर जयदेव शर्मा के सीने पर तान दी। उन्हें और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। युवक ने कहा कि वह उनके बेटे को भी खत्म कर देगा। युवक ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उखाड़ लिया और बिजली के बोर्ड वायरिंग में तोड़फोड़ की। इस घटना में करीब 40 हजार रुपये के नुकसान का दावा किया गया है। उनका पुत्र अपनी पत्नी से अलग रह रहा है जबकि पुत्रवधू पिछले चार वर्षों से बिना तलाक लिए आरोपी युवक के साथ रह रही है। बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच होगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )