• Sat. May 2nd, 2026

गुरुग्राम: लायंस क्लब कराएगा कन्याओं का सामूहिक विवाह

कस्बे में आठ फरवरी को लायंस क्लब टाउन की ओर से सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसमें 35 कन्याओं की शादियां कराई जाएंगी। समारोह में क्लब की ओर से नवदंपतियों को घरेलू सामान भी दिया जाएगा, जो निशुल्क होगा। कस्बे में हर वर्ष की भांति इस साल भी गरीब व असहाय कन्याओं की शादियां कराई जाएंगी।

कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह शिरकत करेगे। कार्यक्रम कस्बे की राघव वाटिका में होगा। क्लब के प्रधान मनीष शर्मा व रवि मदान ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समितियां गठित कर दी गई हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )