• Fri. Oct 16th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: तेज गति में वाहन चलाने पर 4.39 करोड़ रुपये का जुर्माना

तेज गति में वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने एक महीने में वाहन चालकों पर 4.39 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई यातायात पुलिस की ओर से जनवरी महीने में 21,962 वाहन चालकों पर की गई। यह कार्रवाई मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे और गोल्फ कोर्स रोड पर की गई।

इन तीनों मार्गों पर 21,962 चालकों में से 11,094 चालान कैमरे से किए गए हैं। यातायात पुलिस की ओर से इन तीन मार्गों पर वाहनों को नियंत्रण में रखने के लिए कई बार रविवार के दिन सुबह से ही नाके लगाकर चालान किए जाते हैं। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )