• Wed. Jul 15th, 2026

यूपी-पंजाब समेत आठ राज्यों से बिहार आने वाली शराब पर लगेगी लगाम

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से अवैध शराब की तस्करी हो रही है। मद्य निषेध इकाई ने इन राज्यों से सहयोग मांगा है और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए शराब तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त चेकपोस्ट बनाए जाएंगे और आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।

पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार में अवैध शराब की सबसे ज्यादा खेप उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश से भेजी जा रही है। मद्य निषेध इकाई की समीक्षा में यह बात सामने आई है।

शराब की तस्करी रोकने और आगे की कार्रवाई के लिए इन आठ राज्यों के डीजीपी और उत्पाद आयुक्तों को पत्र लिखकर अपेक्षित सहयोग मांगा गया है। साथ ही यूपी, बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में चेकपोस्ट की संख्या बढ़ाकर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की मद्य निषेध इकाई दोनों ही शराब तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे पड़ोसी राज्यों के उत्पाद अधिकारियों के साथ एसएसबी और रेल पुलिस के साथ समन्वय बैठक भी की गई है।यह बैठक मासिक आधार पर होगी। उत्पाद अधिकारियों को यूपी और बंगाल के सीमा क्षेत्र के दस किलोमीटर के दायरे में शराब की बिक्री पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया गया है।

शराब के बैच नंबर और क्यूआर कोड से आपूर्तिकर्ता की पहचान

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश से आने वाली शराब की खेप के आपूर्तिकर्ताओं की पहचान शराब के बैच नंबर और क्यूआर कोड के आधार पर की जा रही है। बिहार ने संबंधित राज्यों को उनकी पहचान और आगे की कार्रवाई के लिए नोडल अधिकारी नामित करने हेतु पत्र भी लिखा था, जिसके बाद नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )

Don't Miss

{“title_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु घनघोर भगदड़ मामले में तीन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मामले वापस लिए”],”content_results”:[“कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु स्टेडियम भगदड़ मामले में तीन आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई हटाईकर्नाटक सरकार ने मंगलवार को 2025 में बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ मामले में तीन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के खिलाफ चल रही अनुशासनात्मक कार्यवाही को औपचारिक रूप से बंद कर दिया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से अधिक व्यक्ति घायल हुए थे।इस कदम के तहत सरकार ने पूर्व बेंगलुरु पुलिस आयुक्त बी दयानंद, पूर्व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश कुमार विकाश और पूर्व उप पुलिस आयुक्त (सेंट्रल) शेखर एच टेक्कनवर को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। यह निर्णय अधिकारियों की लिखित सफाई और प्रशासनिक विभाग की सिफारिशों की समीक्षा के बाद लिया गया है।यह भगदड़ घटना 4 जून 2025 को चिन्नास्वामी स्टेडियम के गेट नंबर 3 पर हुई थी, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की इंडियन प्रीमियर लीग जीत का जश्न मनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक इकट्ठा हुए थे। घटना के तुरंत बाद, सरकार ने पांच पुलिस अधिकारियों को “अश्रीर और लापरवाह” होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। इन अधिकारियों में दयानंद, विकाश, टेक्कनवर, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस सी बालाकृष्ण और कजबन पार्क इंस्पेक्टर ए के गिरिश शामिल थे।28 जुलाई 2025 को विकाश को छोड़कर अन्य सभी अधिकारियों का निलंबन वापस ले लिया गया था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकाश ने इस निलंबन को चुनौती देने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक त्रिपाठी न्यायाधिकरण (CAT) का रुख किया, जिसने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को निर्देश दिया कि वे उनके साथ भी समान व्यवहार करें। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी निलंबन की स्थिति को समाप्त कर दिया।यह निर्णय पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी और प्रशासनिक प्रक्रिया की गहन जांच के बाद लिया गया है, जिससे स्पष्ट होता है कि मामले में कोई ऐसी लापरवाही नहीं पाई गई जिससे अनुशासनात्मक कार्रवाई आवश्यक हो। इस मामले की समीक्षा से यह भी स्पष्ट हुआ कि पूर्व में लिए गए निर्णयों में न्यायसंगत कारणों की कमी थी।सरकार की यह कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया और तर्कसंगत निर्णय के पक्ष में एक मजबूत संदेश है। साथ ही, यह घटनाओं के प्रति प्रशासनिक जिम्मेदारी और जवाबदेही के मानकों को संतुलित करने का प्रयास भी है।”]}