• Mon. Feb 2nd, 2026

एलपीजी कीमतों में बदलाव: कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता, घरेलू गैस के रेट वहीं के वहीं

Byadmin

Dec 1, 2025
1 दिसंबर से देश में कई नियमों और कीमतों में बदलाव लागू हुए हैं। इन्हीं में एलपीजी सिलेंडर की दरें भी शामिल हैं। हालांकि इस बार राहत सिर्फ कमर्शियल ग्राहकों को मिली है, क्योंकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कमर्शियल एलपीजी पर 10 रुपये की कटौती लागू हुई है। नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 1590.50 रुपये से घटकर 1580.50 रुपये हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1694 रुपये से घटकर 1684 रुपये, जबकि मुंबई में 1542 रुपये से घटकर 1531.50 रुपये तय की गई है। चेन्नई में अब यह सिलेंडर 1750 रुपये की जगह 1739.50 रुपये में मिलेगा।

दूसरी ओर, घरेलू एलपीजी की कीमतों में 1 दिसंबर को भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया। 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 853 रुपये ही बनी हुई है। मुंबई में यह 852.50 रुपये, लखनऊ में 890.50 रुपये, करगिल में 985.50 रुपये, पुलवामा में 969 रुपये और बागेश्वर में 890.50 रुपये में उपलब्ध है।

ध्यान देने वाली बात है कि घरेलू एलपीजी की कीमत पिछले महीने भी अपरिवर्तित रही थी। वहीं, अप्रैल में घरेलू सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

आईओसी, बीपीसीएल और एचपीसीएल हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दरों और विदेशी मुद्रा विनिमय औसत के आधार पर एटीएफ और एलपीजी की नई कीमतें जारी करती हैं।

LPG Price Update: कमर्शियल सिलेंडर हुआ 10 रुपये सस्ता, घरेलू गैस के दाम जस के तस


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)