• Wed. Feb 18th, 2026

UP-लखनऊ के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वितीय दिशांत समारोह कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची महोदया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति महोदय का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर इन सभी के द्वारा एयरपोर्ट पहुंचकर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया गया।

बता दें कि ,राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ के द्वितीय दिशांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे आपको बता दे कि, मार्च सभागार इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूति खंड गोमती नगर लखनऊ 12 दिसंबर को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के द्वारा लखनऊ के द्वितीय दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रपति पहुंची और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि, यह संस्थान विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है आपकी दूरदर्शिता का सबसे अच्छा उदाहरण यह है कि, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान लखनऊ वो संसथान है जिसने न्यू एजुकेशन पॉलिसी को ध्यान में रखते हुए डिजिटल बिजनेस के लिए MBA प्रोग्राम शुरू किया। वही इस मौके पर तमाम विद्यार्थियों ने द्रौपदी मुर्मू की बातों को ध्यान से सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी शामिल हुई। और तमाम विद्यार्थियों के द्वारा इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)