• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: नौकरानी की बेरहमी से हत्या, पहले बैट से पीटा फिर चाकू से किए कई वार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। माउंट कैलाश इलाके की एक इमारत की छत पर 45 वर्षीय महिला का शव खून से सना हुआ मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

छत पर मिली महिला की लाशपुलिस के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही अमर कॉलोनी थाने की टीम, कालकाजी एसीपी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जांच के दौरान बिल्डिंग की छत पर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और आसपास खून फैला हुआ था।

मौके से बैट और चाकू बरामदमृतका की पहचान मीना (45) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती थी। पुलिस को घटनास्थल से एक बैट और चाकू भी मिला, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई। वहीं छत पर मौजूद डॉक्टर मनीष गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से अवसाद (डिप्रेशन) से जूझ रहा था और पूछताछ के दौरान अलग-अलग बयान दे रहा था।

जांच के दौरान आरोपी ने महिला पर हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक, उसने पहले बैट से वार किए और बाद में चाकू से हमला किया, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )