• Mon. Feb 2nd, 2026

नोएडा: पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Report By : ICN Network

नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र स्थित स्टेलर ग्रीन पार्क के पास एक व्यक्ति ने पेड़ पर दुपट्टे की सहायता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं, और पुलिस आवश्यक जांच में जुटी है।

मृतक की पहचान मोती राम के रूप में हुई है, जो सेक्टर-45 सदरपुर कॉलोनी, गली नंबर 11 का निवासी था। वह शादीशुदा था और दो बच्चों का पिता था। सदरपुर बाजार में उसकी एक दुकान थी। सुबह जब पार्क में लोग टहलने पहुंचे, तो उन्होंने पेड़ से लटकता हुआ शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पीछे की वजह जानने के लिए परिजनों से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)