• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मनोज कुमार सिंह होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव,योगी के पसंदीदा अफसर हैं मनोज

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

उत्तर प्रदेश को नया मुख्य सचिव (CS) मिल गया है। योगी के पसंदीदा अफसर मनोज सिंह को सीएस बनाया गया है। दुर्गा शंकर मिश्रा को चौथी बार सेवा विस्तार नहीं मिला। आज उनके कार्यकाल का आखिरी दिन है।
सूत्रों के मुताबिक, मनोज सिंह दोपहर में मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण कर सकते हैं। मनोज सिंह का कार्यकाल जुलाई 2025 में खत्म होगा। मनोज कुमार सिंह के पास मुख्य सचिव के साथ ही साथ यूपी रेजिडेंट कमिश्नर का भी चार्ज रहेगा। मनोज सिंह ने सुबह पत्नी के साथ हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन किया।

59 साल के मनोज सिंह बिहार के रहने वाले हैं। 1988 बैच के IAS अफसर हैं। वह सीएम योगी के सबसे विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं। अभी उनके पास पंचायती राज विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण सहित 6 से ज्यादा विभागों और संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट- 2023 में 40 लाख करोड़ रुपए के निवेश करार हुए थे। एक साल की अवधि में करीब 10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव को धरातल पर उतारने में मनोज सिंह की भूमिका रही।

मनोज कुमार सिंह 34 साल के सेवाकाल में नोएडा, पीलीभीत और मुरादाबाद जैसे जिलों के डीएम रहे। नगरीय विकास, पंचायतीराज, औद्योगिक विकास और कृषि जैसे विभाग में उनका लंबा अनुभव है। जानकारों का मानना है कि मनोज सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त करने से सरकार को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)