• Wed. Nov 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

यूपी में मानसून की दस्तक ,कई शहरों में बारिश के लिए दो या तीन दिन करना होगा इंतजार

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

यूपी के 80 प्रतिशत हिस्सों को मानसून ने दस्तक दे दी है। बागपत, गाजियाबाद समेत 5-6 जिलों में मानसून 2-3 दिनों में आएगा। लखनऊ, वाराणसी समेत 10 शहरों में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।
58 जिलों में बारिश की चेतावनी है। इसमें 36 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में यलो अलर्ट है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलेंगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावनाएं हैं ।

पूर्वी यूपी में 11.4 मिलीमीटर और पश्चिमी यूपी में 7 मिलीमीटर की बारिश हुई। सबसे ज्यादा औरैया में 85.6 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई।आने वाले 6 दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। पारा 3-4 डिग्री तक नीचे जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होगी।

मानसून पूर्वी यूपी, दक्षिणी यूपी में सोनभद्र से बुंदेलखंड, पश्चिम यूपी के कुछ जिलों और नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों से आगे बढ़ गया है। यूपी के 80% एरिया को मानसून की हवाओं ने कवर कर लिया है।बंगाल की खाड़ी की मानसून शाखा जो 7 दिन से बिहार के रक्सौल में अटकी थी, कुशीनगर और गोरखपुर से होते हुए नेपाल और उत्तराखंड की ओर जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)