• Sun. Mar 15th, 2026

गुरुग्राम: नागरिकों के लिए विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं

गुरुग्राम। सेक्टर 10 स्थित नागरिक अस्पताल में स्थित सामान्य दस्तावेज सेवा काउंटर पर अब आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रमाण पत्रों से जुड़ी कई सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले इस काउंटर पर केवल दो-तीन सेवाएं ही मिलती थीं, लेकिन अब सामान्य दस्तावेजों की संख्या में वृद्धि की गई है।
इसके कारण दस्तावेज बनवाने आने वाले लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था को और सुगम बनाने के लिए महिलाओं को विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। इसके तहत महिला आवेदकों के लिए अलग सुविधा और शीघ्र सेवा सुनिश्चित की गई है, जिससे उन्हें लंबी कतारों में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। सोमवार से शनिवार सुबह 10 से 2 बजे तक बनाए जाएंगे।

मिल रहीं यह सुविधा
– जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र
– विकलांग प्रमाण पत्र
– आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का पंजीकरण
– पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार कार्ड पंजीकरण
– आयुष्मान कार्ड पंजीकरण
-मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट फॉर्म
(नोट- नाम जुड़ने के बाद प्रमाण पत्र केवल मंगलवार और शुक्रवार को ही वितरित किए जाएंगे। साथ ही बिना रसीद के किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )