• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

बांके बिहारी कॉरिडोर के लिए यति गोस्वामी ने दिया पहला घर, भक्ति और समर्पण की मिसाल बनी मथुरा

Report By : ICN Network

मथुरा: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में भक्ति की एक ऐसी मिसाल देखने को मिली, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना के लिए पहला घर देने का सौभाग्य ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के सेवायत यति गोस्वामी को मिला है। उन्होंने अपने निवास को बिना किसी विरोध या शर्त के मंदिर विस्तार के लिए समर्पित कर दिया।

यति गोस्वामी का कहना है कि “जब बात ठाकुरजी की सेवा की हो, तो त्याग सबसे पहली भक्ति है।” उन्होंने प्रशासन को स्वेच्छा से अपना मकान सौंप दिया, जो अब कॉरिडोर के निर्माण का पहला आधार बनेगा। इस कदम को स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बड़े सम्मान की दृष्टि से देखा है।

गौरतलब है कि बांके बिहारी कॉरिडोर का उद्देश्य मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित करना और दर्शन व्यवस्था को और बेहतर बनाना है। इस कॉरिडोर के निर्माण में कुल 56 संपत्तियां अधिग्रहीत की जानी हैं, लेकिन यति गोस्वामी की पहल से यह कार्य अब सुगमता से आगे बढ़ सकता है।

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी यति गोस्वामी के इस फैसले की सराहना की है और इसे धार्मिक सद्भाव और सांस्कृतिक समर्पण की प्रेरणादायक मिसाल बताया है। माना जा रहा है कि अब अन्य मकान मालिक भी इसी भावना से सहयोग करेंगे।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)