• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida : भगवान श्री राम भाजपा सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं को सदबुद्धि दे : रामकुमार तंवर

ByIcndesk

Jan 17, 2024

Report by : Ankit Srivastav (NCR)

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर के नेतृत्व में नोएडा सेक्टर 85 गोल चक्कर पर महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के नीचे बैठ कर भगवान से प्रार्थना की और सीताराम की ध्वनिकर सरकार को सद्बुद्धि आए। इसके लिए भजन गया।इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर ने कहाँ कि जिस तरह से कांग्रेस के कार्यकर्ता अनोखेलाल तिवारी जी को भाजपा आरएसएस के गुंडो ने मारा पीटा और बदतमीजी की और झंडा खींच करके झंडे का अपमान किया ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो आज हम सब लोग भगवान राम की धुन में भाजपा सरकार को बुद्धि आए देश में और प्रदेश में गुंडा राज खत्म हो तानाशाही ख़त्म हो।

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने 15 जनवरी मकर संक्रांति के दिन भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हुए थे वहां पर जिस तरह से भाजपा प्रायोजित गुंडो ने कांग्रेस का झंडा एवं कार्यकर्ता को मारा पीटा उसकी कांग्रेस पार्टी को निंदा करती हैवहीं पीसीसी सदस्य सोनू खारी ने कहा की भगवान राम सबके हैं तन में मन में भगवान है और बीजेपी वाले जिस तरह से भगवान राम के नाम पर राजनीति की रोटी सेक रहे हैं वह पूरी तरह से चुनाव को देखकर काम कर रहे हैं।

धर्म एक आस्था का केंद्र है चुनाव विकास के नाम पर होना चाहिए पर होना चाहिए महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मौके पर मुख्य रूप से नोएडा महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, प्रदेश महासचिव ओबीसी उर्मिला चौधरी, ज़िला उपाध्यक्ष महाराज सिंह नागर, पीसीसी सदस्य रिज़वान चौधरी, महानगर कोषाध्यक्ष रामकुमार शर्मा, परमवीर लोहिया, गौरव लोहिया चपरौली, नोएडा सचिव कैप्ट हरलीन बाजवा, उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा महासचिव जितेंद्र चौधरी, आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

By Icndesk