• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली नगर निगम ने असिस्टेंट इंजीनियर पर मलबा न हटाने पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया

Report By : ICN Network

पूर्वी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्वच्छता अभियान के तहत की गई जांच में सरकारी जमीन पर मलबा न हटाने की लापरवाही सामने आई। दिल्ली नगर निगम ने इस मामले में संबंधित असिस्टेंट इंजीनियर पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

गाजीपुर मुर्गा मंडी, खिचड़ीपुर वार्ड और रोड नंबर 57 जैसे क्षेत्रों में मलबा हटाने में अनदेखी पाई गई। खिचड़ीपुर में विकास प्राधिकरण की जमीन पर सफाई की स्थिति बेहद खराब थी, जिसके लिए प्रशासन ने संबंधित विभागों से तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

गाजीपुर मुर्गा मंडी में पहले की कार्रवाई के बावजूद नई अतिक्रमण की घटनाएं हुईं। अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को नियमित निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

रोड नंबर 57 पर उत्तर प्रदेश से अवैध रूप से ट्रैक्टरों के जरिए निर्माण और तोड़फोड़ का मलबा लाया गया था। अधिकारियों ने ऐसे ट्रैक्टरों की एंट्री रोकने और सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि ऐसे निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे और शहर में स्वच्छता सुधार के लिए सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)