मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच सकता है।आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.7 और न्यूनतम 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि जिले में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस सप्ताह गर्मी और परेशान करेगी। मध्य सप्ताह में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा यह सीजन की पहली हीटवेव होगी जो अप्रैल में ही रहेगी। पहाड़ों पर आए पश्चिमी विक्षोभ का असर सीमित रहेगा और लोगों को गर्मी से बचाव के लिए उपाय करने होंगे। दूसरी तरफ सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 222 और नोएडा का 178 दर्ज किया गया।