• Sun. Oct 4th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: दवाई-डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए

सेक्टर-24 ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण करने सोमवार को डीएम मेधा रूपम पहुंची। उन्होंने अधिकारियों सुविधाओं को बेहतर करने और दवाई-डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। डीएम मेधा रूपम ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों के साथ बैठक कर श्रमिकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की।

जहां उपचार की गुणवत्ता, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकीय स्टाफ की स्थिति, समयबद्ध उपचार व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी सेवाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जाएं। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अन्य विभागों का निरीक्षण किया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )