टीवी के मशहूर एक्टर मोहसिन खान ने अपनी जिंदगी का नया अध्याय शुरू कर दिया है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक गोयनका के किरदार से लोकप्रिय हुए मोहसिन ने तमन्ना के साथ निकाह कर लिया है। शादी की खबर सामने आते ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
मोहसिन ने शादी को काफी निजी रखा था, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर निकाह का वीडियो शेयर कर फैंस को इस खास पल की झलक दिखाई है। वीडियो में शादी की रस्मों से लेकर कपल के खूबसूरत पलों तक सब कुछ देखने को मिल रहा है।
निकाह के दौरान मोहसिन और तमन्ना सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं। एक खास पल में मोहसिन अपनी दुल्हन का घूंघट उठाते दिखाई दिए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को अंगूठियां भी पहनाईं।
शादी के बाद हुए सेलिब्रेशन में तमन्ना ने ऑरेंज लहंगा पहना, जबकि मोहसिन व्हाइट टक्सीडो में नजर आए। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत लग रही थी।
मोहसिन और तमन्ना की शादी से पहले उनकी सगाई की तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब निकाह का वीडियो शेयर होने के बाद फैंस लगातार दोनों को शादी की बधाइयां दे रहे हैं। मेहंदी सेरेमनी के वीडियो में भी दोनों साथ में डांस करते नजर आए, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

