• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 12 हजार से अधिक पद खाली, आठ हजार पदों पर होनी है भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में राजस्व लेखपाल के कुल 32 हजार पद सृजित हैं। इनमें से 8,085 पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा करा ली है। इसके अलावा 12,696 पद भी खाली हैं। राजस्व परिषद के अधिकारी ने बताया कि 8,085 लेखपालों की भर्ती का परिणाम जारी होने के बाद आयोग को नया अधियाचन को भेजा जाएगा।

राजस्व विभाग में एक लेखपाल को लेखपाल क्षेत्र में लगातार तीन वर्ष और तहसील क्षेत्र में दस वर्ष की अवधि पूर्ण करने पर उनका तबादला करने का नियम है। मगर बड़ी संख्या में लेखपालों के पद खाली होने के बावजूद उनका निर्धारित अवधि के बाद भी तबादला नहीं हो पाता है। एक-एक तहसीलदार के पास दो से तीन लेखपाल क्षेत्र का कार्यभार है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)