• Sat. Feb 21st, 2026

नोएडा: 20 हजार से ज्यादा फ्लैट मालिकों को मिलेगी बड़ी राहत

Noida Authority ने बिल्डरों पर बकाया वसूली के लिए दबाव बढ़ा दिया है। अमिताभ कांत रिपोर्ट के तहत लाभ उठाने वाले 35 बिल्डरों ने दूसरी किस्त जमा नहीं की जिससे 21034 फ्लैटों की रजिस्ट्री अटकी है। प्राधिकरण जल्द ही इन बिल्डरों को नोटिस जारी करेगा ताकि बकाया राशि जमा कराई जा सके और फ्लैटों की रजिस्ट्री शुरू हो सके

बिल्डरों से बकाया वसूल करने के लिए एक बार फिर नोएडा प्राधिकरण ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिन बिल्डरों अमिताभ कांत रिपोर्ट की सिफारिश का लाभ उठाया था, उन्होंने पहली किस्त जमा करने के बाद दूसरी किस्त के रूप में 25 प्रतिशत धनराशि का भुगतान नहीं किया।

इससे 21034 फ्लैटों की रजिस्ट्री अटक गई है। बिल्डरों द्वारा दूसरी किस्त का भुगतान कर देने के बाद ही प्राधिकरण खरीदारों के पक्ष में रजिस्ट्री करने की अनुमति प्रदान करेगा।

मई में बिल्डरों को जमा करनी थी दूसरी किस्त

बकाया भुगतान न करने वाले बिल्डरों पर नकेल कसने के लिए प्राधिकरण उन्हें नोटिस जारी करेगा। मई में बिल्डरों को दूसरी किस्त प्राधिकरण में जमा करनी थी, लेकिन किसी भी बिल्डर ने बकाया राशि को अब तक जमा कराने की जहमत नहीं उठाई।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )