• Mon. Feb 2nd, 2026

मासूम के साथ मां ने खुद को किया आग के हवाले,दोनो की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी,घरेलू कलह से महिला थी परेशान

Report By :INTEZAR HUSSAIN,Hamirpur (UP)
हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पहाड़ी के डेरा में विवाहिता ने गृह कलह के चलते अपनी छह माह की बेटी के साथ ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फिलहाल अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

हमीरपुर के थाना मुस्करा के पहाड़ी डेरा निवासी उत्तम सिंह की पत्नी किरन (22) ने सोमवार को सुबह 8 बजे घर में हुई कहासुनी के बाद बेटी आराध्या (4 माह) को गोद में लेकर आग लगा ली। आनन-फानन परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा ले गए जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज करने के बाद 80 प्रतिशत जला होने के कारण मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई। सूचना पर मृतका की मां सुखवाती भी परिवारवालों के साथ मौके पर पहुंच गई। मां सुखवाती ने बताया कि मायके से अभी दो दिन पहले ही आई है। क्योंकि सोमवार को ही नातिन का मुंडन बेघाय बल्लाय के देवी मंदिर में करने जाना था। उत्तम की शादी चार वर्ष पूर्व जिला महोबा गौहरारी गांव निवासी भगवान सिंह राजपूत की पुत्री किरन के साथ हुई थी। इंस्पेक्टर शशि पांडे ने बताया कि फिलहाल उनके पास तहरीर नहीं आई है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)