• Tue. Mar 17th, 2026

MP : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 59 झुलसे, बेहद डरावना है वायरल वीडियो…

ByIcndesk

Feb 6, 2024
Report By : ICN Network (Madhya Pradesh News)

मध्य प्रदेश के हरदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां आज मंगलवार को पटाखा की एक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस भीषण हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 59 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने आपात बैठक बुलाई और अधिकारियों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में ये विस्फोट हुआ है। कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर है, जिनका रेस्क्यू करने के लिए SDRF की टीम मौके पर तैनात है और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी मौके पर है।

वीडियो काफी डरावना
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो बेहद डरावना है, जिसमें धमाके के बाद आग की ऊंची-ऊंची लपटें दिखाई दे रही हैं।

वहीं मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों की कोशिश है कि किसी भी तरह के आग पर काबू पा लिया जाए क्योंकि उसके बाद ही लोगों का रेस्क्यू किया जाएगा। प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर तैनात है।

By Icndesk