• Fri. Mar 6th, 2026

Mumbai News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम्स की बड़ी कार्रवाई, 61 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड समेत सोना-हीरा जब्त

मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीते सात दिनों में कस्टम विभाग ने तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस दौरान यात्रियों से करीब 61 करोड़ रुपये से ज्यादा की हाइड्रोपोनिक वीड (नशीला पदार्थ), सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा जब्त की गई है।
यह कार्रवाई 9 जनवरी से 16 जनवरी के बीच की गई, जिसमें तस्करी के कुल 16 मामलों का खुलासा हुआ। इन मामलों में करीब 61 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की गई है। इसके साथ ही सोना, हीरे और विदेशी करेंसी भी जब्त की गई है।
कस्टम अधिकारियों के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर 9 से 16 जनवरी के बीच तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सामने आया कि 16 मामलों में जब्त की गई हाइड्रोपोनिक वीड की कुल कीमत लगभग 61 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एक मामले में कस्टम अधिकारियों ने विमान की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए लाइफ जैकेट के पैकेटों से 3.997 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 3.997 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)