• Fri. Feb 6th, 2026

होली 2025: मुंबई पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Report By : ICN Network

मुंबई पुलिस ने होली के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है। इस बार 14 मार्च को होली के दिन रमजान का तीसरा जुमा भी पड़ रहा है, ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए मुंबई पुलिस 12 मार्च से लेकर 18 मार्च 2025 तक विशेष सुरक्षा प्रबंध लागू करेगी।

धार्मिक सौहार्द बनाए रखने की अपील

होली हिंदू समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है, जबकि मुस्लिम समुदाय के लिए यह दिन रमजान के जुमा की विशेष नमाज का दिन भी होगा। इस दौरान मुंबई पुलिस ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

मुंबई पुलिस के कड़े निर्देश

मुंबई पुलिस ने सार्वजनिक शिष्टाचार और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं।

  • अश्लील शब्दों, गानों, अपमानजनक इशारों और आपत्तिजनक पोस्टरों के प्रदर्शन पर पूरी तरह रोक।
  • राहगीरों पर रंग भरे गुब्बारे, रंग या पाउडर फेंकना सख्त प्रतिबंधित।
  • किसी को जबरदस्ती होली खेलने के लिए मजबूर करने पर कड़ी कार्रवाई।
  • होली और रंगपंचमी के नाम पर जबरन चंदा वसूलना दंडनीय अपराध।
मुंबई पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर इन निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे होली के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)