• Sun. Feb 1st, 2026

मुंबई में चलती कार में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों पर मामला दर्ज

Report By : ICN Network

मुंबई के कांदिवली क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता, जो पुणे की निवासी है, की सोशल मीडिया के माध्यम से एक आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर मुंबई बुलाया और एक होटल में उससे दुष्कर्म किया।

बाद में, आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और अपनी कार में बैठाया, जहां पहले से तीन अन्य आरोपी मौजूद थे। इन चारों ने मिलकर चलती कार में महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

इस मामले में मुंबई की कांदिवली पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना वर्ष 2022 की है, लेकिन एफआईआर अब दर्ज की गई है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)